Sab ki Beti

Tuesday, December 4, 2012

| | |



बेटी: I
Jaipur August 24, 2012

सबकी बेटी सुंदर स्पन्दित
पनघट
हारे थके माँ-बाप को हरदम
दे कोरे घड़े की झरती ठंडक.

बेटी सबकी एक अनूठा संबल
निष्ठुर मौसम जब दे सदमा
लिपट के बनती मखमल की कम्बल.
सबकी बेटी संबल हरदम.

 बेटी: II
पता नहीं किस देशधर्म में
जन्मी थी पली थी.
पर मेरे घर आके थमी थी
फल-फूलों से भरपूर-सी  टहनी  
झुक, होले से हमदर्दी से,
हर शाम मुझे वो कहती थी:
'अम्मी, तेल लगादूँ?
सर सहला दूँ? चाय बना दूँ?
बाहर मौसम अच्छा है
चलो, लान में टहला दूँ?’

पता नहीं वो कहाँ  पढ़ी थी.
पर मेरे घर-आँखों में हरदम
इंद्रधनुष सी रमी सजी थी.
थी वो हम सब की बेटी
रब की रूह वो रखती थी.

0 comments:

Post a Comment